चूरू: चूरू में बिजली समस्याओं को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन, विभाग को सौंपा ज्ञापन
Churu, Churu | Jun 11, 2026 अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को किसानों और ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसान नेताओं ने बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।