पन्ना: अमानगंज बाईपास पर रफ्तार का कहर:अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को भीषण टक्कर, 18 साल की बेटी की तड़पकर मौत, पिता की हालत नाजुक
Panna, Panna | Oct 22, 2026 अमानगंज के रामपुर रोड बाईपास पर गुरुवार को एक बेकाबू अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। जिससे 18 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।