घाटमपुर: तोधकपुर स्थित कोल्ड ड्रिंक शॉप में ताला तोड़कर चोरी, पुलिस जांच में जुटी
सेन पश्चिमपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तोधकपुर में धीरज कोल्ड ड्रिंक शॉप में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।पीड़ित धीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया चोर दस हजार की नगदी और लगभग तीस हजार का सामान चुरा ले गए हैं। थाना प्रभारी ने शुक्रवार रात 8:00 बजे बताया घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।