बुढ़ाना: किसान मजदूर संगठन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील बुढाना में धरना प्रदर्शन कर पंचायत की
मंगलवार को किसान मजदूर संगठन के आह्वान पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष दीपक सोम के नेतृत्व में बुढाना तहसील में किसानों ने धरना प्रदर्शन कर पंचायत की। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याएं जैसे चकबंदी, बिजली आदि को लेकर वार्ता की गई। अंत में किसानों ने उपजिलाधिकारी बुढ़ाना को ज्ञापन सौंप कर एवं उनके आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया।