अम्बाला: 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने के मामले में सिटी थाना पुलिस ने दुर्गा नगर से आरोपी को किया गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Apr 8, 2024 सिटी थाना पुलिस ने 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दुर्गा नगर से आरोपित तेजिंदर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का मेडिकल करवाने के लिए पुलिस टीम शहर के सिविल अस्पताल पहुंची है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।