बिहार: जगदीशपुर तियारी गांव में गोतिया के बीच विवाद में मारपीट, 4 लोग जख्मी
Bihar, Nalanda | May 23, 2026 नूरसराय थानां क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी गांव में शनिवार की सुबह 10:30 बजे गोतिया के बीच हुए विवाद में मारपीट हुआ जिससे 4 लोग जख्मी हो गए। जख़्मी में सरिता देवी,रामदीन पासवान,सविता कुमारी और छोटू कुमार शामिल है। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया है। जख़्मी ने बताया की घास काटने बाला हसुआ गोतिया द्वारा ले लिया गया मांगने गए तो मारपीट कर घायल कर दिया