नारायणपुर: नारायणपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण व जागरूकता अभियान हुआ शुरू
नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष के युवाओं को भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी पात्र नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।