धनघटा: महुली क्षेत्र में पुलिस ने वृहद जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया, साइबर अपराध व महिला सुरक्षा पर किया जागरूक
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा थाना महुली क्षेत्र में वृहद जनसंवाद बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। बैठक में ग्राम प्रधानों, व्यापारियों, शिक्षकों, युवाओं, महिला समूहों तथा क्षे