फिरोज़ाबाद: वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के बैनर तले दबरई जिला मुख्यालय पर एकजुट हुईं महिलाएं, बोले- हर वोटर का बनता ₹23800
वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में दबरई जिला मुख्यालय पर काफी संख्या में महिला पुरूष मौजूद रहे। जिसमें सभी ने एकजुूट होकर मंगलवार दोपहर दो बजे करीबन दबरई डीएम कार्यालय पर एक ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को दिया। जिसमें सरकार से मांग की गई कि एमपी एमएलए को जैसे सरकार चलाने के लिये मंथली पैसा मिलता है वैसे ही हर वोटर को मिले।