फिरोज़ाबाद: जलेसर रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास कई घंटों से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर, संबंधित जेई का नहीं मिला संतोषजनक जवाब
जलेसर रोड शनिदेव मंदिर के पास सोमवार सुबह 11 बजे करीबन से ही ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है जिसको लेकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी गई। इसके साथ ही संबंधित लालउ फीडर पर जेई से जब इस बाबत संपर्क किया गया तो उनका कोई संतुष्ट जबाव नहीं मिला, सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग गर्मी से परेशान हैं। क्षेत्रीय पार्षद को भी अवगत कराया गया है।