करौं: पथरोल थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनताई का आरोपी गिरफ्तार
Karon, Deoghar | Jul 23, 2026 पथरोल थाना क्षेत्र के चरपा मोड के समीप हुई मोबाइल छिनताई के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय विकास दास उर्फ राजा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद गुरुवार दोपहर 1:00 बजे उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस घटना में संलिप्त अन्य संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।