नानपारा: मटेरा में अवैध खनन पर नायब तहसीलदार ने की कार्रवाई, मडलोडर और दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी
मटेरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत असवा मोहम्मदपुर में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। नायब तहसीलदार शिवपुर मथुरा प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी कर एक मड लोडर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के निर्देश पर की गई। नायब तहसीलदार मथुरा प्रसाद ने हल्का लेखपाल सत्यम साहू, शशांक पटेल और अरुण कुमार के साथ रहे