कोल: JN मेडिकल में तीमारदार व डॉक्टरों में मारपीट के बाद डॉक्टरों ने की हड़ताल, युवक को पीटने व महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप
Koil, Aligarh | Jul 7, 2024 JN मेडिकल में शनिवार रात्रि तीमारदार व डॉक्टरों में हुई मारपीट के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी है। इस दौरान मारपीट के बाद तीमारदार मौके से फरार हो गए। इस दौरान जेवर से मरीज को लेकर आया एक युवक और महिला डॉक्टरों के गुस्से के शिकार हो गए। डॉक्टरों पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने और महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप लगा है। फिलहाल डॉक्टरों की हड़ताल जारी है।