जमुई: मिसिर मनीयड्डा गांव में ताड़ के पेड़ में वज्रपात से लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Jamui, Jamui | May 5, 2026 सदर प्रखंड क्षेत्र के मिसिर मनीयड्डा गांव में सोमवार की रात 8 बजे आए तेज आंधी-तूफान और वज्रपात ने लोगों को दहशत में डाल दिया। तेज गर्जना के साथ गिरी आसमानी बिजली गांव के एक ऊंचे ताड़ के पेड़ पर जा गिरी, जिसके बाद देखते ही देखते पेड़ आग की लपटों में घिर गया। रात के अंधेरे में धधकते पेड़ को देखकर गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।