बेगूसराय: बेगूसराय में 04 मई से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन, प्रशासन तैयारी में जुटा
बेगूसराय में 4 में से 15 में तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जाएगा इसकी तैयारी में जिला प्रशासन जुट गई है. इस संबंध में बुधवार की दोपहर 3:00 डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि बेगूसराय जिले के दो मैदान पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जाएगा. यहां पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाना है. उन्होंने बताया कि एक मैदान पर महिला फुटबॉल का आयोजन होगा.