बेगूसराय: हरपुर चौक पर ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
हरपुर चौक पर बुधवार की दोपहर 3:00 बजे ट्रक और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई. इस घटना में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल को ग्लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. घायल के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है.