आंवला: आंवला रेलवे स्टेशन पर बारिश का पानी भरा, यात्रियों को हुई परेशानी, अमृत भारत योजना के तहत चल रहा है काम
आंवला रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह आठ बजे तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण प्लेटफार्म पर पानी भर गया। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन आने पर यात्रियों को उतरने और स्टेशन से बाहर निकलने में काफी दिक्कत हुई। उन्हें जलभराव से होकर गुजरना पड़ा।