कुमारखंड: चैनपुर वार्ड 2, 10 में खसरा के शिकार हुए कई लोग, जांच के लिए पहुंची मेडिकल टीम
कुमारखंड प्रखंड के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत स्थित चैनपुर वार्ड 2, 10 में करीब आधा दर्जन लोग खसरा के प्रकोप से बीमार हो गए। सूचना मिलते ही बुधवार को दोपहर करीब दो बजे जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर विपिन कुमार गुप्ता को सूचना मिलते ही स्थल पर पहुंच कर मरीज और उनके परिवार से मिले स्वास्थ्य से संबंधित विशेष जानकारी दिए।