पहाड़ी: जुरहरा पुलिस ने 6 साइबर ठगों को दबोचा, एसपी ने किया खुलासा
जुरहरा थाना क्षेत्र से 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 एंड्रॉयड मोबाइल, 7 फर्जी सिम कार्ड, एक बोलेरो, एक ट्रैक्टर और एक रॉयल एनफील्ड बाइक जब्त की गई। आरोपी सेक्सटोर्शन, फर्जी सिम और फर्जी मैसेज के जरिए लोगों से साइबर ठगी करते थे। ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत की गई थी कार्रवाई। सोमवार शाम 4 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी। अनुसंधान जारी।