रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना का वीडियो वायरल
रहरा। थाना रहरा क्षेत्र के गांव सकरगढ़ी में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद गांव में घटना को लेकर चर्चा हो रही है।
फिलहाल, मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है।