अडकी: केवड़ा पुलिस कैंप और दनाय नाला के बीच सड़क हादसे में एक किशोर की मौत, एक घायल
मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरहू-बिरबांकी मार्ग पर स्थित केवड़ा पुलिस कैंप और दनाय नाला के बीच शुक्रवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 17 वर्षीय युवक निकोलस हस्सा पुर्ती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 14 वर्षीय बाइक चालक सादो हस्सा पुर्ती गंभीर रूप से घायल हो गया। सादो को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर