घोसी: दोहरीघाट पुलिस ने सत्रह वर्षीय नाबालिक किशोरी के गुमशुदगी का मुकदमा किया दर्ज, जाँच में जुटी पुलिस
Ghosi, Mau | Mar 31, 2024 दोहरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी माता ने अपने 17 वर्षीय पुत्री के गुमसुदगी को लेकर दोहरीघाट थाने में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते 30 मार्च सुबह 9:00 बजे जब फूल बेचने के लिए मैं घर से निकली तो मेरी पुत्री खाना बना रही थी। जब मैं दोपहर वापस घर लौटी तो दरवाजा बंद था और मेरी पुत्री गायब थी।