बोध गया: मगध विश्वविद्यालय के पास उत्पाद विभाग ने विदेशी शराब से लदी कार के साथ 2 को किया गिरफ्तार
मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के तुरीकला के समीप सड़क किनारे उत्पाद विभाग की टीम ने विदेशी शराब से लदी एक कार को जब्त किया है।उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि कार से 95 बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया है वहीं पंकज कुमार और ज्योतिष कुमार को गिरफ्तार किया है।जो जमुई जिले का रहने वाला है