इटावा: मैनपुरी अंडर ब्रिज में कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत में ऑटो सवार 7 लोग घायल, कार चालक हिरासत में
Etawah, Etawah | Apr 15, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैनपुरी अंडर ब्रिज में कीया कार ने रॉड साइड बीती रात ऑटो में जोरदार टक्कर मारदी। घटना में ऑटो चालक जयवीर गम्भीर घायल हो गया। वहीं ऑटो में सवार लेवर रोहन सिंह, सूरज, बबलू, संजीत, सत्यम, समेत एक अन्य सूरज यादव घायल हो गये। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची ओर सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुँचाया।