इटावा: नगला कन्हई नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी टक्कर, हादसे में 1 की हुई मौत व 1 हुआ घायल
Etawah, Etawah | Apr 15, 2025 जसवंतनगर इलाक़े के नगला कन्हई के नेशनल हाइवे पर दुकान से घर जा रहे बाइक सवार दो भाई को सोमवार रात करीब 9 तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी इस घटना में एक भाई की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनो भाई बाइक से जसवंतनगर अपने सर्राफे की दुकान बंद करके इटावा शहर की तरफ जा रहे थे,पुलिस जांच में जुटी है।