इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में बाइक सवार एमबीए के छात्र को बेकाबू कार ने कुचला, सैफई पीजीआई ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
Etawah, Etawah | Apr 15, 2025 फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के शिवा कॉलोनी निवासी एमबीए छात्र 27 वर्षीय दीपक यादव पुत्र अखिलेश सोमवार शाम 4 बजे विजयनगर से लैपटॉप उठाने के लिए घर से निकला था, विजयनगर रोड पर इंडियन बैंक के सामने तेज रफ़्तार बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मारकर कुचल दिया, जिससे सैफई ले जाते समय मौत हो गई। मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस ने पीएम कराया।