Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Actor
Haryana
arvind6669858
पत्रकार बनने का सुनहरा अवसर। छात्र छात्राओं के लिए,,,,,,,,,,,,,,, #Internship #workshop #sheikhupura
Sheikhpura, Sheikhpura
| Feb 7, 2026
#internship
#workshop
#sheikhupura
MORE NEWS
जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा के द्वारा रेफरल अस्पताल बरबीघा का औचक निरीक्षण किया गया।आज दिनांक 6 जून को आमजनों के मिलने वाले सरकारी योजनाओं के लाभ एवं अन्य सुविधाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच के उद्देश्य के मद्देनजर जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों का औचक निरीक्षण किया जाता रहा है।इसी दौरान आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रेफरल अस्पताल बरबीघा का भी औचक निरीक्षण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा के सचिव श्री सुशील प्रसाद ने बताया कि सरकार के द्वारा कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन आम जनों के लिए चलाया जा रहा है। जिसका अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाया जाना अति आवश्यक है। जिसके लिया जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा समय-समय पर कई सरकारी विभागों का निरिक्षण कर अवश्यक निर्देश दिया जा रहा है। आज बरबीघा रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया गया। जिसमें रेफरल अस्पताल के कई विभागों का निरीक्षण किया गया। जो संतोषजनक है। यहाँ के प्रभारी डॉक्टर फैसल के कार्यों की सराहना करते हुए सचिव ने कहा कि रेफरल अस्पताल बरबीघा में आम लोगोँ न्याय तक पहुंचा कार्यक्रम के तहत जल्द ही एक विधिक सेवा केंद्र की स्थापना की जाएगी,जिससे बरबीघा के जनता जो रेफरल अस्पताल में अपने इलाज कराने आते हैं उनको किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगा। सचिव ने कहा कि वर्तमान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बरबीघा प्रखंड और थाना में भी विधिक सेवा केंद्र का संचालन किया जा रहा है।
Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 6, 2026
डेढ़ साल से फरार दुष्कर्म के मामले में चिमनी भट्ठा मालिक को महिला थाना पुलिस गिरफ्तारी कर जेल भेजा। #दुष्कर्म #चिमनी #भट्ठा #मालिक #बालिका #मजदूर #बिहार #शेखपुरा #बिहार #नालन्दा
Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 6, 2026
बरबीघा अंचल कार्यालय में डीएम और एसपी ने की जनता दरबार, भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश। आज दिनांक 06 जून 2026 को जिला प्रशासन की ओर से विशेष पहल करते हुए बरबीघा प्रखंड कार्यालय स्थित अंचल कार्यालय में 'शनिवारीय बैठक' (जनता दरबार) का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता शेखपुरा के जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी संयुक्त अध्यक्षता में की गई। बैठक के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि विवाद से जुड़े मामले कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करते हैं, इसलिए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाना अति आवश्यक है। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बरबीघा के अंचलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अंचल कार्यालय में लंबित पड़े भूमि संबंधी आवेदनों का भौतिक सत्यापन अविलंब कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों की सूची तैयार कर उनकी गहन जांच की जाए। किसी भी आवेदक को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित हो। राजस्व अभिलेखों में सुधार और दाखिल-खारिज से जुड़ी शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों की रही उपस्थिति इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरबीघा अंचलाधिकारी,बरबीघा सभी राजस्व कर्मचारी एवं अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति ने स्थानीय प्रशासन में एक संदेश देने का प्रयास किया है कि जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 6, 2026
डेढ़ साल से एक 10 वर्षीय मजदूर की पुत्री के साथ रेप करने के मामले में फरार चल रहे ईंट चिमनी भट्ठा मालिक को महिला थाना पुलिस शुक्रवार को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार रेपिस्ट बरबीघा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू बताया गया है।छापामारी का नेतृत्व महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी तथा अपर थाना अध्यक्ष अनुपमा कुमारी ने संयुक्त रूप में की। इस बाबत महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि सितंबर 2024 में घटित रेप की घटना के संबंध में स्थानीय महिला थाना में एक प्राथमिकी गिरफ्तार ईंट चिमनी भट्टा मालिक के विरुद्ध दर्ज कराई गई थीं।घटना के बाद से रेपिस्ट घर से फरार होकर निकटवर्ती नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में छिपकर रह रहा था। उन्होंने कहा कि आज वह किसी कार्य से बिहारशरीफ से अपना कोई आवश्यक कार्य से आया था। इस बात की सूचना पुलिस को मिलते ही महिला थाना पुलिस बरबीघा थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को घर से ही धर दबोचा। उन्होंने बताया कि घटना के दिन बच्ची की मां अपने पति के साथ ईंट चिमनी भट्ठा पर बेटी को अकेली छोड़कर पूजा का सामान लाने शेखपुरा बाजार चली गई थी। इस बीच बच्ची को चिमनी भट्ठा के झोपड़ी में अकेले पाकर भट्ठा मालिक ने बालिका के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। घटना की जानकारी पुत्री ने बाजार से वापस लौटने पर अपने मां बाप को दी थी। बच्ची के मां - बाप उसी चिमनी ईंट भट्ठा पर रहकर मजदूरी किया करते थे। गिरफ्तार रेपिस्ट को कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया ।
Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 6, 2026
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा। जिला पदाधिकारी,शेखपुरा एवं पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा की संयुक्त अध्यक्षता में आज मंथन सभागार, समाहरणालय परिसर, शेखपुरा में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार एनएच, आरडब्ल्यूडी, आरसीडी, डीटीओ एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जिले के सभी दुर्घटना संभावित स्थलों का सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी ने आरसीडी को निर्देश दिया कि अपने अधीनस्थ सड़कों का सर्वेक्षण कर ऐसे स्थलों की सूची तैयार करें जहां सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुधारात्मक कार्यों की आवश्यकता है तथा उक्त सूची परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। टाटी हथियावां रोड के चिन्हित स्थलों पर रोड डेलिनेटर लगाने हेतु कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी द्वारा सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) को रिफ्लेक्टिव टेप यथाशीघ्र लगाने का निर्देश दिया गया था। टाटी पुल के दोनों ओर रिफ्लेक्टिव टेप के साथ लोहे के रोड डेलिनेटर लगाए गए हैं। जिला पदाधिकारी निर्देशानुसार वनों के क्षेत्र पदाधिकारी शेखपुरा वन प्रक्षेत्र शेखपुरा को चकंद्रा के समीप वृक्ष को काटकर हटा लिया गया है। हिट एंड रन मुआवजा के तहत अबतक 95 आश्रितों को मुआवजा की राशि का भुगतान कर दिया गया है। शेखपुरा जिला को जाम से निजात पाने हेतु अतिक्रमण मुक्त के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है।उक्त बैठक में अपर समाहर्ता शेखपुरा, उप विकास आयुक्त शेखपुरा, सिविल सर्जन शेखपुरा, जिला परिवहन पदाधिकारी शेखपुरा, कार्यपालक अभियंता NHAI ( 333A), कार्यपालक अभियंता (RWD, RCD), सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक आदि उपस्थित थे।
Sheikhpura, Sheikhpura | Jun 6, 2026