मंझनपुर: लहना गांव में मां की डांट से आहत 12 वर्षीय मासूम ने उठाया आत्मघाती कदम, शव दूसरी मंजिल के कमरे में मिला
करारी थाना क्षेत्र के लहना गांव में शनिवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया। घर में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद मां की डांट से आहत 12 वर्षीय बालक अंकित लोध ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में कपड़े की बेल्ट के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।