अतर्रा: बिसंडी गाँव में खेत में भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय किशोरी की हुई मौत
Atarra, Banda | Jul 11, 2026 खेत में भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडी गांव में शुक्रवार को बकरी चराने गई 12 वर्षीय किशोरी की खेत में मिट्टी निकालने से बने गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।