घूंघटाघाट के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। अचर्रा गांव निवासी व्यक्ति बाइक से घूंघटा घाट मेले से अपने घर जा रहा था, रास्ते में घूंघटा घाट के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।