खंडवा में साइबर ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राजस्थान के नागौर से गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रमोद जाट को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। आरोपी के बैंक खाते में क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के जरिए करीब ढाई लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ था।