कानपुर देहात में सैकड़ों ग्राम रोजगार सेवकों का जोरदार प्रदर्शन!
अपनी लंबित मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवक सड़कों पर उतर आए। सैकड़ों की संख्या में रोजगार सेवकों ने तिरंगा यात्रा निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने वर्षों से लंबित मानदेय और ईपीएफ (EPF) का भुगतान कराने की मांग उठाई।
📌 संगठन के मुताबिक बकाया भुगतान का पूरा मामला:
▪️ वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2025-26 तक करीब 5 करोड़ 6 लाख 35 हजार रुपये का मानदेय बकाया होने का दावा।
▪️ शासन स्तर से महज 41 लाख 27 हजार 640 रुपये आवंटित किए जाने की जानकारी।
▪️ रोजगार सेवकों ने लंबित मानदेय के साथ ईपीएफ का भुगतान कराने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान 'ग्राम रोजगार सेवक एकता जिंदाबाद' के नारे गूंजते रहे। अब सवाल यह है कि वर्षों से भुगतान का इंतजार कर रहे रोजगार सेवकों की मांगों पर शासन और प्रशासन कब तक कार्रवाई करेगा?
📍 स्थान: कानपुर देहा�
Mathura, Mathura | Nov 17, 2026