टीकमगढ़: प्राइवेट स्कूल शिक्षकों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप: सैलरी और मूल दस्तावेज न देने पर कलेक्टर- DEO से शिकायत
टीकमगढ़ में प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं शिक्षकों का कहना है कि स्कूल छोड़ने के बाद उन्हें 3 महीने का वेतन और मूल दस्तावेज नहीं दिए गए। इस मामले को लेकर उन्होंने आज दिन रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी DEO और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है।