पहाड़ी: जुरहरा पुलिस ने एक साल पहले चोरी हुए ट्रैक्टर को किया बरामद, आरोपी से अनुसंधान जारी
जुरहरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सालभर पहले लूटे गए ट्रैक्टर को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर दबिश देकर यह सफलता मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर चोरी के ट्रैक्टरों को दूसरे जिलों और राज्यों में बेचने वाले संगठित नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।