शाहबाद: पूर्व विधायक ने बलायकोट स्थित आवास पर अग्नि पीड़ित किसानों को सहायता राशि प्रदान की
पारा गांव में 14 अप्रैल को भीषण अग्निकांड में किसानों की 25 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। इस संबंध में पीड़ित किसानों को पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने सहायता राशि उपलब्ध कराई। इससे पहले उन्होंने पीड़ित किसानों को ₹100000 की सहायता राशि का चेक प्रदान किया था।