गैंगरेप के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
थाना गांधीनगर पुलिस ने गैंगरेप के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को डरा-धमकाकर बंधक बनाया और जबरन दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता वहां से निकलकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
गिरफ्तार आरोपियों में रितिक विश्वास (21 वर्ष) निवासी सिल्फिली, सूरजपुर एवं गुरविंदर सिंह (26 वर्ष) निवासी डिगमा, गांधीनगर शामिल हैं।
डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।