गुमला: नौकरी और कोयला व्यापार के नाम पर ₹32 लाख से ज़्यादा की ठगी, महिला ने थाने में की शिकायत
Gumla, Gumla | May 16, 2026 जिले में नौकरी दिलाने और कोयला कारोबार में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता प्रतिभा कुमारी ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रेखा मिंज नामक महिला ने सरकारी नौकरी दिलाने तथा कोयला व्यापार में निवेश कर मोटा लाभ दिलाने का भरोसा देकर उनसे पैसों की ठगी की।