प्रतापगढ़: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत छोटी सादड़ी पुलिस ने की कार्रवाई, कमल राणा को शरण देने वाला आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत थाना छोटीसादड़ी पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी के आरोपी कमल राणा को सहयोग और शरण देने के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह एवं वृत्ताधिकारी रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रवीण टांक के नेतृत्व में की