नौगढ़: डीआईजी वैभव कृष्णा ने नौगढ़, चकरघट्टा व चकिया थानों का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
वाराणसी रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आईपीएस वैभव कृष्णा ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे नौगढ़, चकरघट्टा व चकिया थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चंदौली भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं व सुझावों की जानकारी ली।