गोहद: गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव में केंटर ने बाइक को टक्कर मारी, दो घायल, ग्वालियर रेफर
Gohad, Bhind | Jun 1, 2026 गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत छीमका गांव में भिंड ग्वालियर रोड पर कल्लू ढाबा के पास एक कैंटर ने सोमवार को 7 बजे बाइक में टक्कर मार दी। जिससे हरेंद्र तोमर एवं विपिन तोमर निवासी खनेता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डायल 112 की मदद से गोहद अस्पताल पहुंचाया गया जहां गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया है।