हज़ारीबाग: सूकर पालन से बदली तक़दीर, उमेश भुइयां बने आत्मनिर्भर
हजारीबाग: पदमा प्रखंड के उमेश भुइयां ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सूकर पालन अपनाकर अपनी आय बढ़ाई है। पहले दिहाड़ी मजदूर रहे उमेश आज 80 सूकर के साथ प्रतिवर्ष 350–400 बच्चों की बिक्री कर रहे हैं। जहाँ पहले आय ₹5–7 हजार थी, वहीं अब उनकी वार्षिक आय ₹3–5 लाख तक पहुँच गई है। यह योजना ग्रामीणों के लिए प्रेरणा बन रही है।