झालरापाटन: ट्रोले ने कार को टक्कर मारी, झालावाड़-भोपाल मार्ग पर पति-पत्नी घायल, दोनों बच्चे सुरक्षित
झालावाड़-भोपाल मार्ग पर गुरुवार सुबह ओवरटेक कर रही ट्रोली ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी को मामूली चोटें आईं, जबकि उनके दोनों बच्चे सुरक्षित है। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि भोपाल सीआरएफ में सब इंस्पेक्टर भवानी पारीक अपनी पत्नी सुषमा पारीक और बच्चों नक्श पारीक व आराध्या पारीक के साथ भोपाल से नीम का थाना जा रहे थे।