बांसवाड़ा: भोम पाड़ा गांव में घर पर भागते हुए बच्चा सब्जी की कढ़ाई पर जा गिरा, जिससे वह झुलस गया, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
घाटोल थाना क्षेत्र के भोम पाड़ा गांव में बुधवार दोपहर 2:30 बजे घर पर भागते हुए बच्चा सब्जी की कढ़ाई पर जा गिरा जिससे वो झुलस गया, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बुधवार शाम 5:30 बजे एमजी अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि पुरुषोत्तम पुत्र हरिश निवासी भोम पाड़ा का उपचार करने के बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया है।