पूरनपुर: तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं शिकायतें, 59 शिकायतों में से पांच का हुआ निस्तारण
पूरनपुर तहसील संम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, सीएमओ सहित जिले के अन्य विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान नेकी की दीवार वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत डीएम एसपी सहित सभी अधिकारियों ने तहसील परिसर में एक एक पेड़ लगाया। उसके बाद शिकायतों को सुना जिसमें राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने दिव्यागों की समस्याओं को लेकर सात सूत्रीय ज्ञापन को सौंपा।