गोरखपुर: साइकिल पर निकले गोरखपुर के सांसद रवि किशन, PM मोदी की अपील पर ईंधन बचाने का दिया संदेश
पश्चिम एशिया में गहराते संकट और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण की अपील का असर अब दिखने लगा है।इसी कड़ी में गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन आज सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए।उन्होंने इस पहल के माध्यम से जनता को ईंधन बचाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया हैं।