खानपुर: सारोला कलां क्षेत्र में तेज तूफान और बारिश से टीन शेड उड़े, विद्युत पोल गिरने से गाँवों में बिजली हुई गुल
सारोला कलां क्षेत्र में तेज तूफान व बारिश के कारण मकानो के टीन शेड उड़ गए वहीं सुखबरेड़ी गांव में विद्युत पोल गिरने से आसपास के गांव में बिजली आपूर्ति ठप्प रही।ग्रामीणों ने आज शुक्रवार को सुबह 11 के लगभग बताया कि कल शाम आए तूफान व बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया बिजली आपूर्ति नहीं सुधरने के कारण ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।