पहाड़ी: कामां में क्षतिग्रस्त और लूज बिजली के तारों से परेशान लोगों ने जेईएन को बताई समस्या
कामां में विद्युत समस्याओं को लेकर रविवार दोपहर 1 बजे लोगों ने विद्युत विभाग के जेईएन से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं।लोगों ने क्षतिग्रस्त बिजली के तार,कई स्थानों पर लटक रहे लूज तार,बार-बार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति तथा अन्य तकनीकी समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द समाधान की मांग की। जेईएन ने आवश्यक मरम्मत कार्य कर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।