लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के रैथा गांव में लकड़ी माफियाओं का आतंक देखने को मिला, जहां भोलाइतन बाबा मंदिर के पास लगभग आधा दर्जन प्रतिबंधित आम के पेड़ों को काट दिया गया। खास बात यह है कि पेड़ों पर इस समय पूरी तरह से फसल लगी हुई थी, इसके बावजूद बिना किसी अनुमति के कटान किया गया।