आज वीरवार 6:00 बजे पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि धनतेरस व दीपावली के त्योहार को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर पुलिस प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने जिलेभर में विभिन्न स्थानों मार्केटरों , भीड़–भाड़ वाले स्थानों पर 41 जगह नाके लगाए हैं।