पिपरई: केनवारा गांव में दबंग ने शिक्षिका का रास्ता रोक शासकीय कार्य में डाली बाधा, मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार धनवंतरी निवासी हाल निवास केनवारा सपना पांडे उम्र 38 वर्ष ने रविवार को दोपहर लगभग एक बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि केनवारा निवासी विकास परिहार ने रविवार को सुबह लगभग 9 बजे रास्ता रोक कर शासकीय कार्य में बाधा डाली और उसे गालियां दी, फरियादिया की शिकायत पर पिपरई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।